Categories Selfstudyhistory.com

UPSC Mains 2024 History Optional Paper II

Q. 1 निम्नलिखित कथनों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए :
Critically examine the following statements in about 150 words each: 10×5=50

Q.1 (a) प्लासी के युद्ध के बाद भाड़े के सैनिक राजा निर्माता बन गए ।
After the battle of Plassey, the mercenary became the Kingmaker. [10 Marks]

1. (b) उपयोगितावाद के मूल्यों ने कम्पनी प्रशासन को भारतीय समाज में सुधार के प्रयास के लिए प्रेरित किया।
The values of utilitarianism prompted the Company administration to attempt reform of Indian society. [10 Marks]

1. (c) 19वीं सदी के दौरान, सामाजिक सुधार की कार्यसूची (एजेंडे) को धीरे-धीरे पुनरुत्थानवाद द्वारा प्रतिस्थापित किया गया ।
In course of the 19th century, the agenda of social reform was gradually replaced by revivalism.
[10 Marks]

1. (d) भारत सरकार अधिनियम 1935 के संघीय प्रावधान राजाओं के कठोर रूख से असफल हो गए।
The federal provisions of the Government of India Act of 1935 foundered on the rock of princely intransigence. [10 Marks]

1. (e) पाकिस्तान योजना की ताकत उसका अस्पष्ट होना था। यह सब लोगों के लिए सब कुछ था ।
The strength of the Pakistan programme was its vagueness. It meant everything to everyone.
[10 Marks]

2. (a) भारत में ब्रिटिश राजस्व नीतियों के फलस्वरूप कृषि वाणिज्यीकरण की गति में वृद्धि हुई। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए ।
The pace of commercialisation of agriculture increased as a result of British revenue policies in India. Critically examine.
[20 Marks]

2. (b) 1857 का महान् विद्रोह क्यों उत्तर भारत में ही सीमित रहा? उपमहाद्वीप में ब्रिटिश शासन की प्रकृति में यह कैसे परिवर्तन लाया ? व्याख्या कीजिए ।
Why was the Great Revolt of 1857 confined only to North India? How did it change the character of British rule in the subcontinent? Explain
[10+10=20 Marks]

2. (c) 1947 के बाद भूमि सुधार की माँग राष्ट्रीय राजनीति में कभी एजेंडा क्यों नहीं बनी ? स्पष्ट कीजिए।
Why did the demand for land reform never become an agenda in national politics after 1947? Elucidate. [10 Marks]

3. (a) औपनिवेशिक भारत में राजनीतिक उग्रवाद अक्सर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद में अभिमुख हो जाते थे, परन्तु हमेशा नहीं। टिप्पणी कीजिए।
Political extremism in colonial India often converged with cultural nationalism, but not always. Comment.
[20 Marks]

3. (b) 1947 के बाद भारत में क्षेत्रवाद जितना ही विकासात्मक अनिवार्यताओं से प्रेरित था उतना ही भाषाई विशिष्टतावाद से भी। स्पष्ट कीजिए ।
Regionalism in India after 1947 was occasioned by developmental imperatives as much as linguistic particularism. – Elucidate. [20 Marks]

3. (c) सलबाई की सन्धि के फलस्वरूप बीस वर्षों की शान्ति मराठाओं के लिए रणनीति के परिप्रेक्ष से बहुत महँगी साबित हुई। स्पष्ट कीजिए ।
Twenty years of peace secured by the treaty of Salbai proved very costly to the Marathas in strategic terms. – Elucidate. [10 Marks]

4. (a) 1905 के स्वदेशी आन्दोलन ने कई कार्यनीतियों का पूर्वानुमान कर लिया था जिन्हें बाद में गाँधीवादी जन आन्दोलन के दौरान विकसित किया गया । आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
The Swadeshi movement of 1905 anticipated many of the tactics that were later developed during the Gandhian mass movement. – Critically examine. [20 Marks]

4. (b) औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध अपने संघर्ष में एक दूसरे को मजबूत करने के लिये, ट्रेड यूनियन आंदोलन राष्ट्रवादी राजनीति की मुख्यधारा से जुड़ गया था। टिप्पणी कीजिए।
The trade union movement joined forces with the mainstream of nationalist politics to strengthen each other in their struggle against colonial rule. – Comment. [20 Marks]

4. (c) स्वतंत्रता के बाद भारत की विकासात्मक रणनीति आर्थिक अनिवार्यता से प्रभावित थी, न कि वैचारिक विचार से। टिप्पणी कीजिए।
India’s developmental strategy after independence was influenced by economic imperatives, not ideological considerations. – Comment. [10 Marks]

5. निम्नलिखित कथनों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए: Critically examine the following statements in about 150 words each: 10×5=50  

Q. 5 (a) प्रबोधन विचारकों द्वारा उठाये गये विचार पुरातन राज के समाज तथा राजनीतिक व्यवस्था के लिए बेहद अस्थिर करने वाले और चुनौतीपूर्ण थे।
The ideas raised by Enlightenment thinkers were profoundly unsettling and challenging to old regime society and political order. [10 Marks]

Q. 5 (b) अमरीकी गृह युद्ध औद्योगिक उत्तर तथा कृषीय दक्षिण की आवश्यकताओं की असमानता का परिणाम था ।
The American Civil War was a result of disparity of needs of industrial north and agrarian south. [10 Marks]

Q. 5 (c) जर्मनी का एकीकरण जितना कोयले और लोहे का उत्पाद था उतना ही रक्त और लौह का भी ।
The unification of Germany was as much a product of coal and iron as it was of blood and iron. [10 Marks]

5. (e) 1989 की क्रान्तियों ने केवल सरकारों को ही नष्ट नहीं कियाः उन्होंने एक विचारधारा का भी अन्त किया ।
The revolutions of (1989) did not simply destroy governments; they also ended an ideology.
[10 Marks]

6. (a) इंग्लैण्ड के औद्योगीकरण का गतिक्रम, क्रान्ति करने के लिए, कुछ ज्यादा ही लम्बी अवधि के लिए था। टिप्पणी कीजिए ।
The course of the English industrialization was too long drawn to be considered a revolution. Comment [20 Marks]

6. (b) प्रथम विश्व युद्ध के बाद यूरोप का सामाजिक तथा राजनीतिक परिदृश्य फाँसीबाद के उदय के लिए विशिष्ट रूप से अनुकूल था। विवेचना कीजिए ।
The social and political landscape of Europe after the first world war was uniquely suited to the rise of Fascism. Discuss. [20 Marks]

Q. 6 (c) रूस के औद्योगीकरण में राज्य सबसे महत्त्वपूर्ण कारक था। टिप्पणी कीजिए ।
The state was the most important factor in the industrialization of Russia. Comment. [10 Marks]

Q. 7 (a) द्वितीय विश्व युद्ध वास्तविक वैश्विक संघर्ष था। विवेचना कीजिए ।
The second world war was a truly global conflict. Discuss [20 Marks]

Q. 7 (b) यूरोपीय आर्थिक एकीकरण के विभिन्न चरणों को रेखांकित कीजिए ।
Trace the different stages of European economic integration. [20 Marks]

7. (c) नस्ल-भेद शासन की प्रकृति ने दक्षिण अफ्रीका के लोकतांत्रिक राज्य होने के दावे को कमजोर कर दिया ।
The nature of apartheid regime undermined South Africa’s claim of being a democratic polity. [10 Marks]

8. (a) दो पावर ब्लाक का उद्भव न केवल प्रतिद्वन्द्वी विचारधाराओं का प्रतीक था, परन्तु दो वैकल्पिक आर्थिक विकास का प्रारूप भी था। व्याख्या कीजिए ।
The emergence of two power blocs not only symbolised two competing ideologies but also two alternative models of economic growth. Explain. [20 Marks]

Q. 8 (b) लैटिन अमेरिका का अल्प विकास किस हद तक नवसाम्राज्यवाद के कारण हुआ ?
To what extent underdevelopment in Latin America is caused by neo-imperialism? [20 Marks]

Q. 8 (c) हो ची मिन्ह वियतनामी स्वतंत्रता आन्दोलन के केन्द्रीय व्यक्ति के रूप में कैसे उभरे ?
How did Ho Chi Minh emerge as the central figure in the Vietnamese independence movement? [10 Marks]

Leave a Reply